मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर पर कतार तोड़कर अंदर जा रहे एक तीर्थ पुरोहित की दशनार्थियों ने पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रथम प्रवेश द्वार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अपराह्न चार बजे एक तीर्थ पुरोहित अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचा। पहले से पंक्तिबद्ध दर्शनार्थियों को धक्का देने लगा। इस पर मौजूद दर्शनार्थियों का सब्र टूट गया। दशनार्थियों ने तीर्थपुरोहित की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि उनके पास कोई मामला नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।