फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन नए देहात कोतवाल, अनिल हलिया थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को थाना और चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें कोतवाली देहात भी शामिल है। जहां पर तीन दिन पहले ही नए थाना प्रभारी की तैनाती की गई थी। तीन दिन पहले देेहात कोतवाल विजय चौरसिया को लालगंज का थाना प्रभारी बनाने के साथ कटरा कोतवाल राम नारायण राम को देहात कोतवाली का प्रभार दिया गया था। राम नारायण राम ने आमद नहीं कराया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने हलिया थाना प्रभारी विपिन सिंह को देहात कोतवाली का प्रभारी बनाया। गुरुसंडी चौकी प्रभारी अनिल सिंह को हलिया थाने का नया प्रभारी बनाया है। उप निरीक्षक राजेशजी चौबे को साइबर सेल के साथ स्वाट/सर्विलांस का प्रभारी बनाया है। उप निरीक्षक गिरधारी सिंह को थाना चील्ह से चुनार थाना भेजा गया। उप निरीक्षक विनय राय को थाना कछवां से मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक रविकांत मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना पड़री और सुनील कुमार को कोतवाली देहात से गुरुसंडी चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें