मिर्जापुर। कमिश्नरी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक सप्ताह पहले पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया था।
एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक सप्ताह पहले पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया था। इसमें विनोद त्रिपाठी को अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव को सचिव, लव शुक्ला को उपाध्यक्ष, जयेश पटेल को आडिटर, अमित सिंह को कोषाध्यक्ष, विनय को उप सचिव निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति में गंगा प्रसाद यादव, कृपाशंकर मिश्रा, शंभू प्रसाद त्रिपाठी, अंजनी कुमार द्विवेदी को शामिल किया गया है। मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।