विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव स्थित शिवानी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की मौत का मामला सामने आया। जिसमें विंध्याचल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल में ताला लगा दिया है। उधर, मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।