फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल: चार दान पेटिका से 25 लाख रुपए से ज्यादा निकले धन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। प्रशासनिक भवन में तहसीलदार सदर सुनील कुमार व श्रीविंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी की मौजूदगी में मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे छह में से चार दान पात्रों को खोलकर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से चढ़ावे के धन की गिनती कराई गई। पुलिस बल एवं वीडियोग्राफी के बीच हुई गणना में चार दान पात्रों से 25 लाख, 65 हजार 773 रुपया प्राप्त हुआ। जिसको विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के स्टेट बैंक के खाते में जमा किया गया। इस दौरान अरुण कुमार तिवारी, सूरज सोनकर, प्रदीप दुबे, महेश कुमार, अनिल कुमार, लक्ष्मीकांत, शिवकुमार, ज्ञानेंद्र, छोटेलाल, विजय कुमार, देवेंद्र दत्त, रविंद्र प्रताप, सुनील कुमार, भाईलाल राम, सुरेंद्र कुमार, इंद्रमोहन, सूर्य मोहन, लालमणि, कन्हाई राम, विंध्यवासिनी प्रसाद सहित कई अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें