मिर्जापुर। गेहूं खरीद में मिर्जापुर विंध्याचल मंडल में सबसे आगे है। दुसरे नबंर पर सोनभद्र व भदोही तीसरे स्थान पर है। मंडल में अबतक 1825 किसानों से 7769.15 एमटी गेहूं खरीद की गई है। जो 4.41 प्रतिशत रहा। खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी परिषद, नैफैड, भारतीय खाद्य निगम को मिलाकर मंडल में बनाए गए 187 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विंध्याचल मंडल में 176000 लक्ष्य की तुलना में मिर्जापुर को 72000 एमटी लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष स्थापित 75 क्रय केंद्रो में से 70 केंद्रों द्वारा बृहस्पतिवार तक 5325.30 एमटी गेहूं खरीद किया गया। सोनभद्र में 67000 लक्ष्य की तुलना में स्थापित 78 क्रय केद्रों में से 59 केंद्रो पर 2190.95 एमटी गेहूं खरीदा गया है। इसी तरह भदोही में 34 क्रय केंद्रों में 29 क्रय केंद्रों पर 37000 लक्ष्य के सापेक्ष अबतक महज 252.90 एमटी गेहूं खरीदा गया है। इस वर्ष मौसम के प्रकोप व मार्केट में आई तेजी से गत वर्ष की तुलना में गेहूं खरीद धीमा है। सभी डिप्टी आरएमओं को निर्देश दिए जा चुके हैं कि संबंधित जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर संपर्क कर खरीद में तेजी लाएं। उम्मीद है कि सभी के सहयोग से मंडल में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। -प्रभाकांत द्विवेदी, संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल मंडल।