फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल मेला क्षेत्र 10 जोन और 21 सेक्टर में बंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांट दिया गया है। मंडलायुक्त ने नवरात्र मेला की तैयारियों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को छह अप्रैल तक सारी तैयारियां पूरी कर पूर्णता प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने डीआईजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के बाबत तैयारियों के लिए जिस विभाग के अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी कर छह अप्रैल तक पूर्णता प्रमाण पत्र अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं। नगर पालिका के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र तथा गलियों में सफाई के लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगे 152 हैंडपंप को चालू हालत में रखने को कहा। साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई हैं। विंध्य विकास परिषद की तरफ से तीनों मंदिर में रंगाई-पोताई कराई जा चुकी है। तीनों मंदिर में एक-एक जनरेटर की व्यवस्था की गई है। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा तथा बाट माप के अधिकारियों को मेला क्षेत्र में खुली दुकानों में गहन जांच का निर्देश दिया। विद्युत सुरक्षा के अधिशासी अभियंता को वायरिंग आदि की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि पंडा समाज के सदस्य, पुरोहित तथा स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस श्रद्धालुओं के अच्छा व्यवहार करे। उन्होंने आगाह किया कि मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी आरपी सिंह ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवान तैनात किए रहेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों तथा पंडा समाज के पदाधिकारियों से कहा कि निकास द्वार से प्रवेश एवं मेला के दौरान गर्भगृह में मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
रेलवे के स्टेशन अधीक्षक से उन्होंने मेला के दौरान यात्रियों के रुकने तथा गाड़ियों के आने-जाने की ध्वनि विस्तारक यंत्र से उद्घोषणा कराने, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय तथा सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती को रोडवेज परिसर में मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम/भजन संध्या कराने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी। इस दौरान एएसपी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, सीओ नगर मनोज गुप्ता, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें