फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल: गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का इंजन फेल, डाउन लाइन पर घटों बाधित रहा आवागमन

Sun, 24 Sep 2023 10:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल स्टेशन से आग शिवपुर फाटक के पास डाउन लाइन पर प्रयागराज की ओर से आ रही गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) का इंजन रविवार शाम शाम छह बजकर 53 मिनट पर फेल हो गया। रात 10 बजे तक ट्रेन रवाना नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का इंजन फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल स्टेशन से आगे शिवपुर फाटक के पास डाउन लाइन पर प्रयागराज की ओर से आ रही गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) का इंजन रविवार शाम शाम छह बजकर 53 मिनट पर फेल हो गया। इसकी सूचना वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर को दी गई। करीब दो घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेन का इंजन फेल होने से डाउन लाइन बाधित है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर शाम को अनाउंसमेंट हो रहा था कि गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है। अनाउंसमेंट होने के बाद ट्रेन नहीं आई। तभी ट्रेन में तैनात रेलकर्मी ने वाकी टाकी से विंध्याचल स्टेशन अधीक्षक को इंजन फेल होने की जानकारी दी। मौके पर स्टेशन अधीक्षक, रेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ प्रभारी जीआरपी चौकी प्रभारी पहुंचे।

सूचना देकर मिर्जापुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। दूसरा इंजन लगाया गया, पर तकनीकी खराबी होने के कारण रात 10 बजे तक ट्रेन आगे रवाना नहीं हो सकी थी। इंजन फेल होने से डाउन लाइन पर आने वाली अन्य ट्रेनों का आगमन भी बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक इमरान सिद्दीकी ने बताया कि डाउन लाइन की गोदिया एक्सप्रेस का इंजन होने से आवागमन बाधित है। सूचना मिलने पर मिर्जापुर से इंजन मंगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें