शहरनामा की फोटो, हांसीपुर स्थित शिवाजी नेशनल इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। सीखड़ विकास खंड के हांसीपुर स्थित श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 69वीं जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग में विंध्य क्षेत्र विजेता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीखड़ के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। बालक सीनियर वर्ग में विंध्य क्षेत्र विजेता तथा गंगा क्षेत्र उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में नगर क्षेत्र विजेता तथा जरगो क्षेत्र उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में राजगढ़ क्षेत्र विजेता तथा जरगो उपविजेता रहा। इस अवसर पर खिलाड़ियों व उनके समर्थकों सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।