बता दे कि माँ विंध्यवसिनी मन्दिर व्यवस्थापिका समिति का चुनाव हर दो वर्षों पर होता है। जिसके द्वारा मन्दिर की व्यवस्थाओं को संचालित किया जाता है। इस की कार्यकारिणी की अवधि समाप्त हुए आठ महीने हो गए हैं। बताया जाता है कि कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो पाया था। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चुनाव के संबंध में अवगत कराया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को चुनाव संबंधित तैयारी कराने के लिए आदेशित किया। विंध्य क्षेत्र में पंडा समाज के चुनाव की मांग लगातार की जा रही थी। पंडा समाज में करीब 1200 वोटर हैं जो पंडा समाज के 19 सदस्यों एवं परिषद के पांच सदस्यों का चुनाव करते हैं। उन्ही 19 सदस्यों में अध्यक्ष, मंत्री एव समिति के पदाधिकारियों का चुनाव होता है। जिलाधिकारी के आश्वासन से पूरे पंडा समाज मे खुशी का माहौल है।