फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य जन्मोत्सव : मां के आंगन में कला साधकों ने लगाई हाजिरी, झूमे श्रोता

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में शत चंडी पाठ करते श्रद्धालु।-सोशल मीडिया। - फोटो : विधायक ​इकबाल महमूद।
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य जन्मोत्सव पर मां विंध्यवासिनी सेवा समिति की ओर से बुधवार को शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। शाम सात बजे दीपदान के बाद मां विंध्यवासिनी का धाम जगमग हो उठा। देवी जागरण में देश-प्रदेश से आए कलाकारों ने भजन की प्रस्तुत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरादाबाद से आए सनी सरदार ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। जौनपुर के रविंद्र सिंह ज्योति ने मयरिया कौने करनवा भुलईलू..., कोलकाता से आईं दुर्गा बोस ने मां मुझे तेरा ही सहारा है..., मिर्जापुर के मंटू मिश्रा हसमुख ने सबका से सुंदर मोरी मइया विंध्याचल मइया..., वाराणसी से आए विशाल ने माकाली मुंड मालिनी सवारी..., प्रयागराज से आईं सोनी दूबे ने तेरे दर पर ओ मेरी मैया तेरे दिवाने आए हैंं..., लखनऊ से आए श्याम भोजपुरिया ने मां का दरबार सच्चा है जैसे भावपूर्ण गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के संस्थापक व पूर्व सभासद मोहित मिश्रा, अध्यक्ष गौतम द्विवेदी, बादल मिश्रा, अंकुर मिश्र आदि रहे।

मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में शत चंडी पाठ करते श्रद्धालु।-सोशल मीडिया।- फोटो : विधायक इकबाल महमूद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें