फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चैत्र नवरात्र में नौ दिन चलेगा विंध्य महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की तरफ से नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव 22 से 30 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन भजन संध्या, वंदना, गंगा आरती के अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में एलईडी लगाकर इन कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि रोडवेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्याति लब्ध कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कलाकारों में मालिनी अवस्थी, अभिलिप्सा पांडेय सहित कई अन्य शामिल हैं। प्रतिदिन शाम सात बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोतवाली गली, न्यू वीआईपी, ओल्ड वीआईपी व रोडवेज बस अड्डा स्थित विंध्य महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को विंध्य महोत्सव के अंतर्गत विशेष आयोजन किया जाएगा। दीवान घाट पर वाराणसी से आए कलाकारों द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नौका दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। गंगा उस पार रेती पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी, जो 20 मिनट तक चलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान नौ दिन देवी के नौ रूपों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके माध्यम से देवी के रूपों, उनके महात्म्य के बारे में रोचक ढंग से बताया जाएगा। नई पीढ़ी की इससे जानकारी बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय मानक समय प्वाइंट पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान लोगों को पेयजल के साथ ही ओआरएस भी उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों मंदिरों विंध्याचल, अष्टभुजा व काली खोह की देशी व विदेशी पुष्पों से भव्य सजावट की जाएगी। विंध्यवासिनी मंदिर सहित त्रिकोण परिक्रमा पथ पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं के स्नान के लिए गंगा घाट पर एक अलग घाट बनाया जाएगा। दीवान घाट पर ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। यहां चेजिंग रूम के अलावा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। परिवार के साथ आने वाले लोग भी इसका प्रयोग कर सकेंगे। रामेश्वर मंदिर में 29 व 30 मार्च को अखंड मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यह मंदिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से खास है। उन्होंने अपील की कि लोग इस मंदिर में दर्शन-पूजन करने अवश्य आएं। इस आयोजन के माध्यम से पौराणिक मंदिर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्रिकोण परिक्रमा पथ पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जा रहा है। नवरात्र के दौरान विंध्याचल बस अड्डा से बस चलेगी और दिन भर में पांच चक्कर लगाएगी। इस बस से सफर पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर बाद दो बजे, शाम चार बजे व रात आठ बजे यह बस चलेगी। इसी प्रकार बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए चार गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। ये गोल्फ कार्ट पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी कोतवाली मार्ग में संचालित होंगी। यात्रियों को मंदिर ले जाने व ले आने का काम करेंगी। यह सुविधा भी नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें