फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले को विंध्य धाम विश्वविद्यालय की सौगात, बजट में 51.20 करोड़ आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में जिले को बड़ी सौगात दी है। प्रस्तावित बजट में विंध्य धाम विश्वविद्यालय के लिए 51.20 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिला पीएसी बटालियन और मां विंध्यवासिनी मंदिर, कालीखोह तथा अष्टभुजा देवी के त्रिकोण परिक्रमा क्षेत्र के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में सरकार की तरफ से बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में जिले को भी सौगात मिली है। उपर्युक्त तीनों परियोजनाओं को स्वीकृति तो पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन बजट में इनके जिक्र से यह बात पक्की हो गई कि अब जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है। मंडल मुख्यालय मिर्जापुर में कई बड़े काम हुए। मेडिकल काॅलेज से लेकर इंजीनियरिंग काॅलेज तक की व्यवस्था की गई है। कई अन्य कार्य भी हुए हैं। विश्वविद्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। हालांकि इसके लिए पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। जमीन आदि की भी व्यवस्था हो चुकी है, लेकिन वित्तमंत्री ने जब बजट में इसका जिक्र किया तो जिले के लोग खुशी से उछल पड़े। इसी प्रकार पीएससी की महिला बटालियन की स्थापना और त्रिकोण परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा हुई। वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में तो पहले से ही पीएसी की महिला बटालियन की तैनाती की गई है, लेकिन अब जिन पांच जिलों में महिला बटालियन की व्यवस्था की गई है, उसमें मिर्जापुर भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह अच्छी बात है। जिले के विकास के लिए यह एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें