क्षेत्र के बघरवारा गांव में शनिवार को करीब 15 मीटर लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गई थीं। वापस लौटते समय शारदा सहायक खंड 36 के किनारे अजगर आते दिखाई दिया और उसे देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। वन विभाग की ओर से देरी होने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही हिम्मत जुटाकर अजगर को पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद