फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीणों ने हत्या का खुलासा करने के लिए थाने पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो - थाने पर प्रदर्शन कर श्रमिक की हत्या का खुलासा करने की मांग करते ग्रामीण
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। देवहट गांव निवासी श्रमिक का जंगल में दफनाया शव मिलने के दो दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे मृतक की पत्नी और पुत्रों के साथ ड्रमंडगंज थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे धरना समाप्त हुआ। देवहट गांव निवासी श्रमिक छोटकऊ कोल (56) 22 जनवरी की रात घर से तीन सौ मीटर दूर खेत की रखवाली करने गए थे। वे घर नहीं लौटे। 27 जनवरी को पांच दिन बाद सजहवा बाउली जंगल में उनका दफनाया शव मिला था। बुधवार की रात श्रमिक का शव घर पहुंचा। ड्रमंडगंज पुलिस के अलावा हलिया और लालगंज पुलिस की मौजूदगी में देर रात दाह संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे परिजन और ग्रामीणों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि शव मिलने के दो दिन बाद भी हत्या का आरोपी नहीं पकड़ा नहीं गया। थानाध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने दो घंटे बाद 12 बजे धरना समाप्त किया। सीओ लालगंज अमर बहादुर मौके पर जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रमिक के कनपटी और पसलियों में चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के पुत्र पिंटू कोल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें