फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के रूप में अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने पर ग्रामीणों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी प्रो. डीआर सिंह ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति के रूप में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। क्षत्रपति शाहूजी विवि के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर उनके पैतृक गांव में लोंगो ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ने विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. डीआर सिंह को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। नये कुलपति की न्युक्ति होने तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौघोगिक विश्विद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. डीआर सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रो. डीआर सिंह ने हाईस्कूल व इंटर सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना, बीएससी व एमएससी वाराणसी के यूपी कालेज से उत्तीर्ण की है। गांव की मिट्टी में पले बढ़े श्री सिंह अपनी इस कामयाबी में अपने माता- पिता के साथ बड़े भाइयों के सहयोग को हमेशा याद करते हैं। ग्रामीण अंचल में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी कर अपनी मेहनत व लगन के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। डॉ सिंह पर गांव के धीरेंद्र सिंह, सालिक सिंह, शिव बालक सिंह, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, अंशु सिंह, सोपाङी सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें