फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क के दोनों तरफ बिजली खंभा न लगने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन करनते डवक के ग्रामीण। सोशल मीडिया। - फोटो : भक्तों को बांटे साई बाबा के वस्त्र
विज्ञापन
जमालपुर। बिजली विभाग पर मनमानी पूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए नाराज डवक के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुगलसराय -चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बिजली निगम की तरफ से सड़क के एक तरफ ही खंभे लगाए जा रहे हैं। सड़क की दूसरी तरफ खंभा न लगने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव में चंदौली के बबुरी विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। सड़क के दोनों तरफ खंभे लगाने की मांग को निगम अनसुना कर अपनी मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद सड़क की दूसरी तरफ पोल न लगाने से विद्युत उपभोग करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बबुरी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। इस दौरान रवि सिंह, धनंजय सिंह, प्रमोद मौर्य, मुकेश सिंह, आदित्य मौर्य, काशी यादव, संजय मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें