राज्य पेय जल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को नरायनपुर विकास खंड में जन जागरुकता अभियान चलाया गया।
भभुआर के निजामुद्दीन के पूरा में डीपीसी नवीउल्ला, एडीपीसी नरेंद्र यादव के मार्ग दर्शन में गांव में बैठककर प्रशिक्षको ने ग्रामीणों को जागरुक किया। प्रशिक्षिका रेखा मौर्य व प्रशिक्षक अमर कुमार ने ग्रामीणों से समय-समय पानी की जांच तथा पाइप पेयजल योजनाओं के रख-रखाव के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान टीम ने गांव में कई स्थानों पर पानी की जांच भी की। इस दौरान ग्रामीणों को पीने के पानी में पाए जाने वाले आर्सेनिक एवं फ्लोराईड एवं आयरन जैसे रासायनिक तत्वों से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक किया।