फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव में बुधवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दुकान बंद कर घर जा रहे कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले के साथ रास्ते में अज्ञात लोगों ने मारपीट कर छिनैती की थी। बुधवार की सुबह पिपरवार गांव में बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने रोक कर चोरी गई दुकानदार की बाइक को पहचान लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने पुलिस सूचना दी। पुलिस के आने पर उसके हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया की युवक के पास से जो चाबियां मिली हैं, वह कंप्यूटर आपरेटर कुंदन के दुकान के लाकर की हैं। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करेगी तो कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें