फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिंचाई विभाग अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। कोटवा पांडेय में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में मंगलवार को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि सिंचाई विभाग जबरन 332 बीघे जमीन पर बसे ग्रामीणों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर बेघर करने की कोशिश में लगा हुआ है। गांव की सरिता देवी, पुनवासी देवी, सुरसत्ती देवी, कलावती देवी, मनगीरा देवी, चंद्रकला, मंजू देवी आदि का कहना था कि बस्ती के लोग उस जमीन पर घर, मकान बनवाकर रह रहे हैं। अब जबरन घर गिरवाकर सिंचाई विभाग पौधरोपण कराने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने जमीन खाली कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें