हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में रविवार की रात में ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवको को शक होने पर पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पंहुचे एसआई मोती सिंह यादव,व अवधनरेश पांडेय ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर तलाशी लिया तो युवकों के पास से दो तमंचा व कारतूस, पिलास,रिंच,चार पांच की संख्या में बाइक की चाभिया और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली। पुलिस दोनों को हलिया थाना लेकर आई है।दोनों युवक कोरांव थाना क्षेत्र के निवासी बता रहे हैं। संदिग्धों को पकडे जाने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से असलहे बरामद हुआ है। पूछताछ की जा रही है।