फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में बुधवार की दोपहर दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीट दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस राजगढ़ थाना ले जाकर पूछताछ में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दो दिन से गांव में घूम रहे थे। बुधवार की सुबह बाइक कुछ दूर खड़ी करके रैकरी गांव के आदिवासी बस्ती में पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बस्ती में खेल रहे एक बच्चे को पकड़ने लगे। इस पर खेल रहे अन्य बच्चे शोर मचाते हुए डर कर भागने लगे। बच्चो को शोर मचाता देख दोनों युवक भागकर गांव के सिवान की झाड़ी में छिप गए। वही बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो हुए। ग्रामीणों ने सिवान में छिपे दोनो युवकों को पकड़ लिया। इकट्ठा हुई भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर ग्राम प्रधान रामकेश ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को राजगढ़ थाना ले गई जहां उनसे पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया की बच्चा चोरी नहीं बल्कि जांच में ठगी करने के मामले का पता चला है। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें