फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में हो रहे सामुदायिक शौचालय निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। मझवा विकास खंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चाहरदीवारी को तोड़कर सामुदायिक शौचालय बनाने का ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पठन-पाठन में छात्र व छात्राओं को परेशानी होगी। ग्राम पंचायत बाणापुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शौचालय के लिए प्रधान की ओर से गड्ढा खोदे जाने के दौरान ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्राम पंचायत मझवां में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी को तोड़कर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्य रोक दिया। इसी तरह गोरही ग्राम पंचायत को भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण में विरोध का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एडीओ पंचायत कन्हैया सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा सीडीओ का आदेश है विद्यालय में शौचालय बनाया जाएगा। वहीं सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि विद्यालय परिसर में इस तरह के शौचालय निर्माण से भविष्य में विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें