फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन और जनता के बीच की मुख्य कड़ी हैं ग्राम प्रधान : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नगरीय व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सुविधाओं से वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान शासन और जनता के बीच की मुख्य कड़ी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोमवार को नटवा स्थित एक मैरिज हाल में सरकारी योजनाओं के संबंध में उन्मुखीकरण पर आधारित ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान शासन और जनता के बीच की मुख्य कड़ी हैं। सरकार की ओर से गरीबों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश गरीब उन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की किसी भी योजना को जनता तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने कहा कि ग्राम पंचायतें ही किसी भी योजनाओं को धरातल पर लागू करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से शीघ्र ही खेल मैदानों, चरागाहों, चक रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, डीपीआरओ कुरेंद्र पाल, बीएसए अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें