फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विक्रम स्पोर्टिंग ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड पर जय जवान जय किसान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियागिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मैच में विक्रम स्पोर्टिंग क्लब मेडिया (चुनार) ने काशी एफसी सिगरा वाराणसी को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मेड़िया के करन फर्स्ट हाफ में एक गोल कर पाए थे जो निर्णायक बना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. एके कौशिक व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने विजेता कप्तान दिलीप यादव व उप विजेता कप्तान सौरभ शर्मा को कप प्रदान किया। बेस्ट ऑफ प्लेयर करन यादव मेडिया तथा बेस्ट गोलकीपर का खिताब अनुराग यादव काशी एफसी वाराणसी को मिला।
सेमीफाइनल मुकाबलों में विक्रम स्पोर्टिंग मेड़िया ने देवरहा बाबा स्पो. क्लब कल्लीपुर वाराणसी को 4-2 से तथा काशी एफसी सिगरा ने जय जवान जय किसान क्लब चुनार को 1-0 से पराजित किया था। इस दौरान मेजर कृपा शंकर सिंह, यासीन राईन, लोधी यादव, दिलीप यादव, गौतम पांडेय, विवेक सिंह आदि थे। मैच रेफरी अशरफ एखलाक अली, अमर ज्योति, दिनेश यादव तथा उद्घोषक सुनील कुमार कुशवाहा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें