ग्राम प्रधान संगठन के बहिष्कार के निर्णय के चलते छानबे क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम में अधिकारियों के बुलावे के बाद भी ग्राम पंचायतों से भीड़ नहीं पहुंच रही है और न ही ग्राम प्रधान इस अभियान में कोई रुचि ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही नजारा ग्राम पंचायत कलना गहरवार व खम्हरिया दमुआन में दिखा। यहां नाम मात्र की भीड़ रही। ब्लॉक अधिकारियों ने एनआरएलएम, आशा एवं आंगनबाड़ी की कुछ महिलाओं को बुलाकर कोरम पूरा करने के लिए कार्यक्रम में तस्वीरे खिंचवाई। विकास योजनाओं के प्रसारण में शामिल एलईडी बैन कलनागहरवार नहीं पहुंची। खम्हरिया दमुआन में सड़क पटरी पर खडा़ कर उसे चालू तो कर दिया गया लेकिन कोई देखने वाला नहीं रहा। बीडीअाआेओ मुनीश कुमार सिंह ने बताया आयोजन में ग्राम प्रधानों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।