फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दरोगा के पैर से मारने व सिपाही के पैसा लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी में दरोगा के एक व्यक्ति को पैर से मारने और सिपाही के पैसा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो में सिपाही पैसा लेते दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में दरोगा भी पैसा लेते दिख रहा है। तीसरे वीडियो में दरोगा किसी को पैर से मारते दिखाई दे रहा है। वीडियो में कोई चीख रहा है। माफी मांग रहा है। दरोगा धमकी दे रहा है। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने एसएसपी सोमेन बर्मा को ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी और सिपाही की ओर से विपक्षी से पैसे लेने का आरोप लगाया है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मामले में सीओ गायत्री यादव को 48 घंटे में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि होेने और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें