फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 वें वित्त से सुधरेगी नगर की सड़कों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए सड़कों के चिन्हीकरण के साथ ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस पूरी योजना को 15 वें वित्त के तहत मिलने वाले साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर में वर्तमान में 38 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में नगर पालिका के तहत आने वाली सड़कों व क्षतिग्रस्त गलियों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही मार्ग में आने वाले अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के साथ ही नाली निर्माण व इंटरलाकिंग का काम भी कराया जाएगा। किसी-किसी जगह रिटेनिंग वाल भी बनवाया जाएगा। जैसे शिवपुर वार्ड के सोनकर बस्ती में सीताराम के सामने मकान से संचित वर्मा के मकान तक मिट्टी पटाव, रिटेनिंग वाल, नाली निर्माण व इंटरलाकिंग का भी काम कराया जाएगा। इसी प्रकार त्रिमुहानी वार्ड में सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। कोतवाली वार्ड में बड़ी माता मंदिर की सीढ़ी मरम्मत व टीनशेड व इमामगंज वार्ड में जयराम गिरी का बगीचा के कुआं पर टीनशेड का कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार चेतगंज वार्ड में गैबीघाट निषाद बस्ती में गंगा किनारे स्टील की रेलिंग लगाने का काम किया जाएगा। इसी प्रकार के अन्य कई कार्य इसी योजना के तहत कराया जाएगा। अवर अभियंता सुनील मौर्य ने बताया कि कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
अमृत योजना के कार्य की वजह से रुका है कार्य
मिर्जापुर। इस कार्य का प्रस्ताव की स्वीकृति भी हो गई है और बजट पास होकर टेंडर भी हो गया है लेकिन अमृत योजना के तहत हो रहे कार्य के कारण यह कार्य रुका है। इस समय नगर में अधिकांश सड़कें खोद दी गई हैं। उनमें सीवर व पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस परियोजना के विस्तृत कार्य योजना के तहत जो संस्था सड़क खोदवाएगी, वहीं उसे बनवाएगी भी। इसलिए अभी यह कार्य रुका है। नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि यह कार्य मार्च 2023 तक पूरा करना है। जिन कार्यों की लागत 10 लाख रुपये से कम है, उनके पूरा करने की अवधि एक माह तथा जिन कार्यों की लागत 10 लाख या उससे अधिक है, उनके पूरे होने की अवधि तीन माह रखी गई है। प्रयास होगा कि सभी कार्य मार्च 2023 तक पूरे हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें