फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन कार्य सुस्त, अधिकारियों के यहां लटके मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद के लिए केंद्रों पर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीयन के पश्चात सत्यापन का मामला एडीएम और एसडीएम स्तर पर लटका हुआ है। शुक्रवार तक तक केंद्रों पर 20916 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, लेकिन सत्यापन मात्र 7103 किसानों का ही हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 100 क्विंटल तक धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले 272 किसानों का सत्यापन का मामला एडीएम व इससे अधिक की बिक्री के लिए पंजीकरण कराने वाले 13536 से अधिक किसानों के सत्यापन का मामला सदर, लालगंज, चुनार व मड़िहान के उपजिलाधिकारियों के यहां लटके हुए हैं। जिले में दो लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। इसके बावजूद अभी तक जिले में स्थापित 62 केंद्रों को खरीद लक्ष्य आवंटित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

इस बीच केंद्रों पर चौथे दिन शुक्रवार को भी धान खरीद नहीं हुई। केंद्र प्रभारी और किसान पंजीकरण कराकर टोकन लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें