भिस्कुरी से बरौधा पुल तक जाम के बीच पटरियों के सहारे निकलते बाइक सवार।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। सोनभद्र मार्ग पर भिस्कुरी से बरौधा पुल तक शुक्रवार सुबह नौ बजे भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे तक लगे जाम के कारण लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने के बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में स्कूली वाहन, निजी कारें, बाइक, एंबुलेंस समेत मालवाहक वाहन भी फंसे रहे। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और अन्य यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। कई लोगों को तेज धूप और उमस में सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। सड़क पर बढ़ता वाहनों का दबाव, भारी वाहनों की आवाजाही और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव में राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। राहगीर पवन कुमार, संतोष कुमार और अजय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए।