फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी मंडल बनी कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन

विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के क्रीड़ा संकुल में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रहे प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें वाराणसी 26-7 से विजेता हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच अलीगढ़ और मेरठ के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ 19-13 से विजेता हुई। फाइनल मैच वाराणसी और अलीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी 26-15 से अलीगढ़ को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें