प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के क्रीड़ा संकुल में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रहे प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें वाराणसी 26-7 से विजेता हुई। दूसरा सेमीफाइनल मैच अलीगढ़ और मेरठ के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ 19-13 से विजेता हुई। फाइनल मैच वाराणसी और अलीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी 26-15 से अलीगढ़ को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।