फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी ने देवीपाटन मंडल को 23-10 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 68वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी ने देवीपाटन मंडल को 23-10 से हरा दिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में बरेली मंडल ने देवीपाटन, बरेली ने बस्ती तथा देवीपाटन ने बस्ती की टीम को हराया। इसी वर्ग में कानपुर मंडल ने झांसी, लखनऊ ने सहारनपुर, लखनऊ ने आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल ने आजमगढ़ को हराया। इसी क्रम में सहारनपुर ने आजमगढ़, प्रयागराज ने अयोध्या व मेरठ ने अयोध्या मंडल को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-17 बालक वर्ग में कानपुर ने मिर्जापुर, बस्ती ने गोरखपुर, बस्ती ने ही वाराणसी तथा स्पोर्ट्स काॅलेज ने अयोध्या को हराया। इसके पहले राजकीय इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इस दौरान राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य, सांसद प्रतिनिधि तथा भाजपा नेता धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें