फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लुप्त हो रही प्राचीन परंपराओं को सहेजना होगा : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट/जमालपुर। गांवों की हमारी पुरानी परंपरा लुप्त हो रही है। जीवन के हर एक प्रसंग के साथ हमारे गीत थे, जो अब कहीं नहीं सुनाई दे रहे हैं। इन्हें सहेज कर भावी पीढ़ी को सौंपने की जरूरत है। ग्रामीणों को अपनी धरोहर व संस्कृति सहेजकर गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भुइली खास गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में बृहस्पतिवार को मेरा गांव, मेरा गौरव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में कही। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के दीवारों पर बने गांव के ऐतिहासिक चित्रों का अवलोकन कर उसके बारे में जानकारी भी ली। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांव की हमारी पुरानी परंपरा लुप्त हो रही है। जीवन के हर एक प्रसंग के साथ हमारे गीत थे, जो अब कहीं नहीं सुनाई दे रहे हैं। इन्हें सहेज कर भावी पीढ़ी को इसे सौंपने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी धरोहर व संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। साथ ही गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने की अपील की।
इसके पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुइली खास की छात्राओं ने वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान अनीता जायसवाल ने मुख्य अतिथि को बुके व मेरा गांव, मेरा गौरव से संबंधित चित्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र गृहस्थी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उधर, जमालपुर क्षेत्र के हरदी-सहिजनी ग्राम पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में भी बृहस्पतिवार को मेरा गांव, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से गांव के धरोहरों से बाहर के लोगों को परिचित कराने एवं आपस में प्रेम व सद्भाव विकसित करने को कहा। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों काे अन्न प्राशन भी कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में बढ़िया कार्य करने पर पंचायत सहायक मधु मौर्या, रोजगार सेवक बालकरन सिंह, सचिव अनिल कुमार, हाईस्कूल में यूपी बोर्ड में जनपद में स्थान लाने वाले छात्र नितीश कुमार, मानक के अनुरूप आवास निर्माण के लिए बदामा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने हीरावती, श्रीराम, शीला, दलश्रृगार एवं सोमारू प्रसाद को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर प्रधान नरसिंह चौहान ने सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका रंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। संचालन खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने किया
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम सभा भुईलीखास में स्थित ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इन धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। ज्ञात हो, भुईलीखास महाभारत काल के राजा भूरिश्रवा की राजधानी रही है। तिलस्मी किला पहाड़ के अंदर स्थित है। इसके अतिरिक्त शेरशाह सूरी द्वारा बनवाया गया डाक चौकी व स्तंभ आज भी मौजूद है। इसके अलावा गुरु तेग बहादुर का गुरुद्वारा भी यहांं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें