फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को नहीं होगा वैक्सीनेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए जनपद में किए जा रहे टीका कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी अधिकारी वैक्सीनेशन डॉ नीलेश वास्तव ने बताया कि कोविड-19 का टीकाकरण का कार्य रविवार को नहीं होगा। अत: टीका लगवाने के इच्छुक व्यक्ति रविवार को किसी सेंटर पर टीका लगवाने के लिए ना जाएं। अगला सेशन सोमवार से प्रारंभ होगा परंतु प्रथम डोज टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। प्रथम डोज टीका/वैक्सीन लगवाने के लिए बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी व्यक्ति बूथ पर ना आए। टीका लगवाने के लिए पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने वालों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने सेंटर पर जाकर द्वितीय डोज का टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें