फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के बूथ पर रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड टीकाकरण के रफ्तार को और तेज करने के लिए सरकार की ओर से नई पहल की गई है। इसमें अब मोबाइल टीम भ्रमण कर लोगों का टीकाकरण करेगी। साथ ही नगर के मंडलीय अस्पताल में बने टीकाकरण बूथ पर रात 10 बजे तक टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक नवंबर से टीकारण का विशेष अभियान शुरु हो रहा है। मंडलीय अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीका लगता था। अब वहां पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक टीका लगेगा। बूथ पर दो शिफ्ट में कार्य होगा। इसके अलावा शहर या गांव स्तर पर जो लोग टीकाकरण से छुटे है। उनके लिए मोबइल टीम बनाई गई है। जिले के 12 ब्लाकों के लिए दो-दो मोबाइल टीम बनाई गई है। इसमें एएनएम समेत दो की ड्यूटी लगाई जाएगी। टीम फिल्ड में भ्रमण कर कामगर मजदूर व अन्य का टीकाकरण करेगी। अभियान में उन गांव और मोहल्लों को चिन्हित किया जाएगा। जहां पर कम टीकाकरण हुआ है। इससे अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। अभियान में अन्य विभाग व सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें