फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान शुरू

Fri, 08 Dec 2017 12:31 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंद्र धनुष अभियान के तहत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को लगाये जाने वाले टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया। मंडलीय अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने भी बच्चों का टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह में चलने वाले इंद्रधनुष अभियान के दो चरणों में सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। इस माह भी पूरे जिले में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। 18 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुक्रवार से पूरे जिले में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। यह अभियान 18 दिसंबर तक अनवरत चलता रहेगा। इसके लिए जिले में 2002 स्थानों पर कैंप लगाया जाएगा। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें