फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के लिए जिले में पहुंच चुकी है यूरिया और डाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। इस बार धान के लिए जिले में पर्याप्त यूरिया व डीएपी (डाई) का स्टाक आ चुका है। चाहे समितियों का स्टाक हो या कृषि विभाग का। सभी पर्याप्त स्टाक कर बैठे हुए हैं। इस बार जिले में धान की बोआई का रकबा 95 हजार हेक्टेअर निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभी से नर्सरी डाली जानी शुरू हो गई है। कुछ ही दिन बाद रोपाई भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है लेकिन अधिकतर लोगों ने अपने निजी साधनों अथवा किसी अन्य से मदद लेकर नर्सरी डाल दी है। हालांकि अभी 55 फीसदी नर्सरी ही डाली गई है। शेष लोग अभी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। जो लोग नर्सरी डाल चुके हैं उनके लिए अब डाई की जरूरत है। इसके लिए डीएपी की आवश्यकता है जो कि कृषि विभाग के पास पर्याप्त है। कृषि उप निदेशक डा. एके उपाध्याय ने बताया कि इस माह की खपत के लिए यूरिया की एक सौ 80 मीट्रिक टन जरूरत है जबकि विभाग के पास एक सौ 19 फीसदी अधिक दो सौ 15 टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार डीएपी की दो सौ 18 टन की आवश्यकता पड़ सकती है जबकि विभाग के पास एक सौ 21 फीसदी अधिक दो सौ 65 टन डीएपी उपलब्ध है। इसी प्रकार उपनिबंधक सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने बताया कि इस समय समितियों के लिए 41 सौ मीट्रिक टन यूरिया व 62 सौ डीएपी उपलब्ध है। इस वर्ष 17 हजार दो सौ 32 टन यूरिया व 10 हजार चार सौ 78 टन डीएपी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी कई रैक आनी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें