फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केबी कॉलेज में गेस्ट टीचर के बर्ताव पर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी कॉलेज में शुक्रवार को गेस्ट टीचर द्वारा कथित रूप से एक छात्रा से गलत व्यवहार को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिल कर विरोध जताया। बाद में कॉलेज के कुछ अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि गेस्ट टीचर व्यावसायिक शिक्षा के लिए आते थे। उन्होंने छात्रा से गलत व्यवहार किया। इस पर छात्रों ने आपत्ति दर्ज की। उनका कहना था कि संबंधित शिक्षक का आचरण अशोभनीय है। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। शिक्षक दूसरे संप्रदाय के बताये जा रहे हैं। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सुबह की पाली की परीक्षा के बाद वह विश्वविद्यालय की बैठक में हिस्सा के लिए वाराणसी चले गये थे। उनके जाने के बाद कॉलेज में क्या हुआ। जानकारी नहीं है। वह आकर देखेंगे कि क्या मामला है। यदि कोई समस्या सामने आती है तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें