मिर्जापुर। धनबाद जेल में रविवार को अमर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमर सिंह को यूपी एसटीएफ ने 2021 में मिर्जापुर जिला कारागार के बाहर से गिरफ्तार किया था।
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की शूटरों ने 22 मार्च 2017 की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में मुन्ना बजरंगी गिरोह का शूटर अमन सिंह शामिल था। धनबाद पुलिस को उसकी तलाश थी। धनबाद पुलिस को अमन सिंह के उत्तर प्रदेश में होने की सूचना मिली। धनबाद पुलिस ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। यूपी एसटीएफ ने मई 2021 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल अमन सिंह को मिर्जापुर जेल के बाहर से गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सुपुर्द किया था। अमन सिंह 2014 में अहरौरा के चूना दरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल रिंकू सिंह से मिलने आया था। चूना दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के तीन शातिर बदमाश कल्लू पांडेय, सूरज सिंह, राजेश चौधरी की गैंगवार में रिंकू सिंह ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या की थी। मिर्जापुर जेल में बंद रहते रिंकू सिंह ने ही धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या के लिए अमन सिंह और अन्य शूटर उपलब्ध कराया था। रिंकू सिंह से मिलने मिर्जापुर जिला कारागार आए अमन सिंह को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था।