फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: शख्स ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ऐसे ली अपनी जान, सन्न रह गई पुलिस!

Tue, 01 Aug 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पति को उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- hazipur Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बैंक अकाउंटेंट की मौत, खबर सुनकर रोने-बिलखने लगे परिजन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजेश पटेल (40) ने मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नीतू पटेल (36) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद स्वयं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजन राजेश पटेल को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बनारस ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति व क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे कर जांच पड़ताल किया। मृतक को  एक पुत्री और एक पुत्र है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि राजेश पटेल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था इसी के चलते उसने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें