फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By Election Result: छानबे उपचुनाव में अपना दल की जीत, दिवंगत विधायक की पत्नी ने सपा प्रत्याशी को हराया

Sat, 13 May 2023 03:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

UP By Election Result: मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल ने जीत दर्ज की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 मतों से पराजित किया। रिंकी कोल दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल की पत्नी हैं। 
विज्ञापन
अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस ने अपना दबदबा बरकरार रखा। एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी रिंकी कोल ने जीत दर्ज की। कांटे की टक्कर में उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 मतों से पराजित किया। रिंकी कोल दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल की पत्नी हैं।

विज्ञापन


चुनाव नतीजे घोषित होते ही भाजपा-अपना दल एस खेमे में खुशी की लहर है। चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा गठबंधन की रिंकी कोल को 76176 मत मिले तो वहीं कीर्ति कोल को 66587 वोट मिले। तीसरे स्थान पर 2538 मत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार रहे। पॉलिटेक्निक परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में 32 राउंड तक मतों की गिनती चली। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

विधायक राहुल कोल के निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में थी। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कांग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार थे। कुल 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति कोल पूर्व सांसद और विधायक रहे भाईलाल कोल की बेटी हैं। भाई लाल कोल के निधन के बाद से कीर्ति कोल ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें