फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संस्कृत के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हुई। कुल 17 दिन तक चली परीक्षा के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक तिहाई से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की मुख्य विषयों की परीक्षाएं तो पहले ही समाप्त हो गई थीं। शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा भी समाप्त हो गई। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 231 विद्यार्थियों में से 208 परीक्षा में शामिल हुए और 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 3781 विद्यार्थियों में से 3580 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 201 अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा के दौरान विभिन्न विषयों में 25000 से अधिक ने विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में लालगंज में एक परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पकड़ा गया था। छानबे विकास खंड के एक परीक्षा केंद्र में बोर्ड पर लिखा हुआ मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। इसके अलावा दो जगह केंद्र व्यवस्थापक बदले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें