फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साधन सहकारी संघ के सभापति, उपसभापति का निर्विरोध चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विभिन्न विकास खंडों में शुक्रवार को साधन सहकारी संघ लिमिटेड सभापति व उपसभापति का चुनाव कराया गया। जिसमें सभी स्थानों पर उपस्थित सदस्यों ने लोगों का निर्विरोध चयन किया। जिगना, गैपुरा साधन सहकारी संघ लिमिटेड के चुनाव में इंद्रबहादुर सिंह को सभापति तथा जैन बहादुर सिंह को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। दोनों पदों के लिए मात्र एक- एक पर्चा दाखिल किया गया था। एडीसीओ सदर द्वारिका नाथ तिवारी, हरि प्रसाद दुबे, संगमलाल पांडेय, हरषू प्रसाद दुबे, साहब शुक्ला, अरविंद सिंह, पंकज सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया। लालगंज, दुबार सहकारी संघ एवं लहंगपुर सहकारी संघ के निर्विरोध सभापति चुने गए। लहंगपुर में रणजीत सिंह और दुबार में राजेंद्र प्रसाद निर्विरोध सभापति बनें।
विज्ञापन

पटेहरा। पथरौर सहकारी संघ लिमिटेड में सुभाष चंद्र मिश्र अध्यक्ष और रामरक्षा सिंह पटेल उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसी के साथ सभी सहकारी संस्थानों क्रय विक्रय, इफको, जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि भी भेजे गए। पथरौर सहकारी संघ में निर्विरोध चयन पर चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। उमाशंकर पांडेय, श्यामकली, प्रवीन देवी, कल्लू के अलावा लालचंद मिश्र, अनिल सिंह पटेल, कमलेश पटेल, मनीष कुमार पांडेय, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें