रेलवे स्टेशन अहरौरा के पास शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। चुनार जीआरपी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि 85 वर्षीय अज्ञात वृद्ध सफेद रंग की बनियान और नीले रंग की चेकदार लुंगी पहने है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।