नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे पर ग्राम कमालपुर के सामने शुक्रवार तड़के किसी भारी वाहन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत हो गई। कोहरे में पीछे से आ रहे वाहन अज्ञात की लाश कुचलते रहे। मौके पर मिले हाथ के पंजे से पता चला कि शव किसी पुरुष का है। सुबह कोहरा छंटने के बाद ग्रामीणों ने शव देखकर नरायनपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी नरायनपुर जयदीप सिंह मौके पर पहुंचे। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तड़के किसी भारी वाहन से हादसा हुआ है। इसके बाद कोहरा के चलते पीछे से आ रहे सभी वाहन शव को कुचलते रहे। शव को इकट्ठा कराया गया। शव के साथ खून से लथपथ काला कपड़ा मिला। शव का पहचान कराना मुश्किल हो गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।