अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर मंगलवार की रात लगभग एक बजे गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस किशोरी के शव की शिनाख्त में जुटी है।
गरीब रथ एक्सप्रेस मुगलसराय की ओर जा रही थी। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर देर रात एक बजे के करीब 17 वर्षीय अज्ञात किशोरी ट्रेन के इंजन में फंस गई। ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन को दी। किशोरी के शरीर पर गुलाबी रंग की समीज व लाल रंग की सलवार है। जीआरपी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई है। किशोरी की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।