मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को मड़िहान क्षेत्र के देवरी कलां ग्राम सभा में प्रस्तावित विंध्य विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित की गई जमीन काफी मनोरम एवं प्राकृतिक जगह पर है। इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने उन्हें कि यहां पर विश्वविद्यालय के अलावा कान्हा उपवन केंद्र, सब्जी की खेती के लिए प्रशिक्षण केंद्र और बायो गैस प्लांट भी लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में विंध्याचल मंडल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर साबित होगा। विंध्याचल मंडल के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जनपदों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विंध्याचल मंडल अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्र है। इस कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल आदि मौजूद थे।