फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैठक में देर से आने पर केंद्रीय मंत्री अधिकारी पर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विद्युत समिति की पहली बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बैठक में काफी देर से आने पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत से नाराजगी जताई। बैठक के दौरान जर्जर लाइनों का 110.99 करोड़ से सुदृढ़ीकरण कराने की योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों व मजरों में जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, लाइन हानि को 15 प्रतिशत से कम करने एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से 110.99 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है। इसके तहत जर्जर नंगे तारों को बदलकर एबीसी केबल लगाने, 11 केवी व 33 केवी लाइन के जर्जर पोल व तार बदलने, नई 11 केवी लाइन के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कृषि विभक्तिकरण, एलटी लाइन के जर्जर पोल व तार बदलने सहित कई अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समिति की बैठक अगली बार से समय से कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों में हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में विद्युतीकरण व विद्युत संबंधी जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसकी मानिटरिंग भी की जानी चाहिए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को बिजली से संबंधित कार्यों के लिए कौन-कौन सी कार्ययोजना बनाई गई है, उसका विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सौभाग्य योजना फेज-तीन के तहत कराए जाने वाले कार्यों की सूची भी उपलब्घ कराने का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो भी योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, उनकी सूची स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं। साथ ही कार्ययोजना बनाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनसे प्रस्ताव लेकर उसके संबंधी की गई कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में काफी समय लगने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समय के अन्तर्गत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए क्या किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी मांगी। ताकि कमियों को दूर कराकर तय समय में खराब ट्रांसफार्मर बदले जा सकें। उन्होंने कहा कि बरौधा कचार में विद्युतीकरण के दौरान कुछ बस्तियों में पोल व तार नहीं लगाए गए हैं। उन्हें भी कार्ययोजना में शामिल कर आच्छादित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उधर, बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों को एक व्हाट्सएप समूह बनाने का निर्देश दिया। उसमें जिलाधिकारी, सीडीओ के अलावा विद्युत निगम के हर यूनिट के सभी अधिकारियों व सभी उप जिलाधिकारियों को शामिल करने का निर्देश दिया। ताकि किसी के पास ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा अन्य गड़बड़ी की शिकायत आती है तो व्हाट्सएप समूह के माध्यम से संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जा सके। अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में बताई गई गई कमियों को समय रहते दूर कराया जाएगा। बैठक में मझवां विधायक डाॅ. विनोद बिंद, प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के प्रतिनिधि अशोक पटेल, अपना दल के जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद, चुनार विधायक के प्रतिनिधि आलोक सिंह, छानबे विधायक के प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें