मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में मंगलवार को अधिकारियों ने बैठकर परीक्षा सत्र 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा की। अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय की यूजी की परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी। कहा कि परीक्षा संचालन के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों से कहा कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, पर्यवेक्षण, उत्तर पुस्तिकाओं का संधारण, मूल्यांकन प्रक्रिया व परिणाम प्रकाशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में परीक्षा समिति के सदस्यों ने परीक्षा की पारदर्शिता, परीक्षा केंद्रों, नोडल केन्द्रों, प्रशासनिक, वित्तीय, तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दाैरान प्रो. देवेन्द्र पांडेय, प्रो. सुबेदार यादव, डाॅ.प्रांकुर आनंद उपस्थित रहे।